Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

Delhi: ऊंटों के जरिए शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने ऊंटों का इस्तेमाल कर दक्षिण दिल्ली में जंगल के रास्ते शराब तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से शराब के 42 डिब्बे और तीन ऊंट जब्त किए गए हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘तस्करों ने चौकियों और गश्ती दलों से बचने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया था। वे शराब के डिब्बों को ऊंटों पर लादकर उन्हें जंगली इलाकों और कच्चे रास्तों से ले जाते थे, जिससे उनका पता लगाना मुश्किल हो जाता था।’’ उन्होंने बताया कि ऊंटों का इस्तेमाल ज्यादातक रात के समय किया जाता था, ताकि शराब की खेप को चुपचाप एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा सके।