Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

जान से मारने की धमकी देकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। गंगानगर थाना क्षेत्र के एक होटल में दो युवकों ने एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। घटना का पता चलने पर परिजनों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

दरअसल, पूरा मामला लालकुर्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता रविवार को बाजार गई थी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। दोपहर करीब 2:30 बजे वो घर पहुंची। परिजनों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि बाजार में एक परिचित उसे बहला फुसलाकर कार में बैठाकर ले गया। बाद में वह उसे गंगानगर क्षेत्र के एक होटल में ले गया। यहां पहले से एक युवक था।

आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद परिजन होटल पहुंचे। यहां एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। परिजनों ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों के मुताबिक कुछ ही देर में किशोरी के नंबर पर कॉल आई। इसमें दूसरे आरोपी ने कहा कि अगर उसका नाम लिया तो वह उसे जान से मार देगा। 

वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि परिजनों की तहरीर के बाद केस दर्ज कराया जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा