Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

कॉल रिसीव नहीं करने पर दोस्त को मार दी गोली, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

एक युवक ने दोस्तों की फोन कॉल रिसीव नहीं की तो उसे गोली मारकर घायल कर दिया गया। गोली भी लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद कर ली। युवक के हाथ में गोली लगी है।

शहीद चौक खालापार मोहल्ला निवासी नगमा पुत्री स्व. साजिद ने नगर कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि सोमवार देर रात मुजाहिद पुत्र सदाकत निवासी जहांगीर पट्टी सूजडू और जुनैद सैफी पुत्र नासिर लौहारा निवासी माडल टाउन थाना सिविल लाइंस घर आए थे और उसके भाई अरमान को बुलाकर ले गए थे।

नगर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच के बाद बताया कि अरमान आरोपियों का फोन रिसीव नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर आरोपितों ने अरमान के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। विरोध करने पर जुनैद ने अपनी मां शहनाज के नाम लाइसेंसी रिवॉल्वर से अरमान को गोली मारकर घायल कर दिया।