Breaking News

घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |   नेपाल में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कटौती, LPG सिलेंडर में भी 100 रुपये सस्ता     |   चीन का कड़ा संदेश, शी जिनपिंग बोले- राष्ट्रीय संप्रभुता से कोई समझौता नहीं     |   नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की     |   बिहार STF ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का किया भंडाफोड़, करोड़ों की नशीली दवाएं जब्त, 6 अरेस्ट     |  

यूपी के बहराइच में दर्दनाक हादसा, तालाब से कमल इकट्ठा करते समय चार लड़कियां डूबी

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के एक गांव में मंगलवार को 10 से 14 साल की चार लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक चारों लड़कियों की पहचान महक खातून (14 साल), सामिया (10 साल), साइबा (10 साल) और सारीकुल खातून (13 साल) के रूप में हुई है। चारों एक तालाब से कमल इकट्ठा करने गईं थीं। इसी दौरान वे गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।

पुलिस के मुताबिक ये घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के सत्तीजोर गांव में हुई है। नानपारा के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अश्विनी कुमार पांडे ने बताया कि पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी लड़कियों की मौत पर दुख जताया है और उनके परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।