Breaking News

'ईरान डील फाइनल नहीं, बात नहीं बनी तो फिर बरसाएंगे बम', G7 में ट्रंप की धमकी     |   गुरु रंधावा जिम फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार     |   MLC चुनाव: CM डीके शिवकुमार ने रिसॉर्ट में मॉक वोटिंग कराई, कल होना है मतदान     |   मॉनसून ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा को कवर किया: IMD     |   2011 से 2020 के बीच खराब हो चुकी और जंगल कटने से प्रभावित 21.76M हेक्टेयर जमीन को भारत ने फिर से किया ठीक     |  

बिहार के चार वांछित अपराधी दिल्ली में ढेर, गिरोह का सरगना रंजन पाठक भी मारा गया

दिल्ली के रोहिणी इलाके में दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में चार वांछित अपराधी मारे गए। ये अपराधी बिहार में हत्या के कई मामलों में कथित तौर पर संलिप्त थे। पुलिस ने ये जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आरोपी कई दिनों से दिल्ली में छिपे हुए थे। उनकी तलाश में मंगलवार और बुधवार के दरमियानी को संयुक्त टीम ने अभियान चलाया, जिसके दौरान ही ये मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, मारे गए बदमाशों की पहचान बिहार निवासी रंजन पाठक, विमलेश महतो, मनीष पाठक और अमन ठाकुर के रूप में हुई है।

ये सभी हत्या और जबरन वसूली सहित कई जघन्य आपराधिक मामलों में वांछित थे। अधिकारी ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दी, आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चारों आरोपी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायल अपराधियों को रोहिणी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरोह का सरगना रंजन पाठक बिहार और आसपास के राज्यों में एक संगठित आपराधिक नेटवर्क संचालित करता था।