Breaking News

‘ममता को पूर्व CM जैसी सुरक्षा मिलेगी’, PSO हटाए जाने पर बोले BJP MLA असीम सरकार     |   MP: ‘गरुडास्त्र’ लॉन्ग-रेंज 120mm व्हीकल-माउंटेड मोर्टार सिस्टम का सफल प्रदर्शन     |   शिवसेना (UBT) की संसदीय दल की मीटिंग पहुंचे सिर्फ तीन सांसद     |   केरल में कोच्चि सहित 10 से ज्यादा जगहों पर ED की छापेमारी     |   उन्नाव: डबल इंजन सरकार जैसा विकास करने की क्षमता सपा-कांग्रेस में नहीं- सीएम योगी     |  

लखीमपुर खीरी में अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, कार सवार समेत 4 लोगों की मौत

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गोला-लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बहराइच जिले के धर्म कुंडा गांव के रहने वाले सुनील सिंह 28 साल, पत्नी सुधा सिंह 26 साल और संतोष सिंह 25 साल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल सुनील के एक अन्य संबंधी मुकेश सिंह की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक (गोला) रमेश तिवारी ने बताया कि सुनील सिंह की दो साल की बेटी मानवी और एक और रिश्तेदार प्रवेश सिंह दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। पुलिस के मुताबिक, परिवार कार में सवार होकर दिल्ली से बहराइच के धर्म कुंडा गांव में ‘तिलक’ समारोह में शामिल होने जा रहा था कि तभी यह हादसा हो गया।

पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण ये हादसा हुआ। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने घटना पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को घायलों को सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।