Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पूर्व सांसद शाहिद अखलाक और उनके बेटों पर जमीन विवाद में फायरिंग का आरोप

मेरठ में पूर्व सांसद और मीट कारोबारी शाहिद अखलाक और उसके दोनों बेटे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिता, पुत्र पर अल्लीपुर के जंगल में जमीन कब्जाने का प्रयास और फायरिंग का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से निकल लिए। पीड़ित ने लोहियानगर थाने में तहरीर दी है।

आपको बता दें कोतवाली क्षेत्र निवासी नसरूद्दीन ने बताया कि पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का अल्लीपुर गांव के जंगल में मीट प्लांट है। इसके पास ही नसरूद्दीन की खेती की जमीन है। नसरुद्दीन का आरोप है कि 11 फरवरी को शाम चार बजे शाहिद अखलाक बेटे दानिश व साकिब के साथ मीट प्लांट के बाहर आए।

सुरक्षा गार्ड भी उनके साथ था। सभी के पास लाइसेंसी और अवैध हथियार थे। आरोप है कि इन लोगों ने जमीन कब्जाने के मकसद से फायरिंग की। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी। नसरूद्दीन का आरोप है कि शाहिद अखलाक की प्लांट फैक्टरी से निकलने वाले दूषित पानी से उनकी फसल बर्बाद हो जाती है। प्लांट के पीछे के गेट से कटान के लिए संरक्षित पशु अंदर ले जाए जाते हैं।

इस पूरे मामले में शाहिद अखलाक का कहना है कि ये सारे आरोप और फायरिंग की बात पूरी तरह से निराधार है। इसका कोई सबूत किसी के पास नहीं है। हमने दूसरे पक्ष को बोल दिया है कि यदि एक इंच भी भूमि पर विवाद है तो हम एक फीट देने को तैयार हैं।

वहीं इस पूरे मामले में सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि नसरूद्दीन तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।