Breaking News

लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी     |   तमिलनाडु: विरुधुनगर में सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट     |   नोएडा: कर्मचारियों का प्रदर्शन हुआ तेज, पुलिस वाहन समेत अन्य वाहनों में की तोड़फोड़     |   दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल रैकेट का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार     |   वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 14 हुई     |  

पशुओं को जहर देकर मारने वाले पांच आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पशुओं को जहर देकर मारने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है इसमें दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

आपको बता दे पुलिस के अनुसार अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना दौराला पुलिस व नगर क्षेत्र की स्वाट टीम अझौता रोड़ पर चैकिंग कर रही थी। मुखबिर के द्वारा सूचना दी गयी कि पशुओ को जहर देकर मारने वाला गैंग अझौता गांव में जहरखुरानी की घटना करने जा रहा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी दौराला मय टीम व प्रभारी नगर क्षेत्र स्वाट टीम मय टीम अझौता रोड़ पर चैकिंग करने लगे। पुलिस को देखकर जहरखुरानी का गैंग पुलिस पर फायरिंग करके अझौता रोड़ से मैन रोड़ की तरफ भागने लगा, पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में दो अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गये जिन्हे घायल अवस्था में गिरफ्तार किय गया अन्य तीन अभियुक्तों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में घायल अभियुक्तों ने अपना नाम मुकेश, अतर कुरैशी बताया व घेराबंदी में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम सिकंदर उर्फ भूटन, वसीम उर्फ एमपी, ध्रुव पुत्र डालचंद है।

अभियुक्तगण द्वारा यह भी बताया गया कि पशुओं को जहर देकर मारने के बाद उनका मांस बाजारो में बेचते है और बताया कि अभियुक्त सारिक, मन्नान, आशु, शाहनवाज इस गैंग के मुख्य सदस्य है जिनके द्वारा जहरखुरानी की घटना कारित की जाती है।

अभियुक्त मुकेश व अतर कुरैशी के कब्जे से 01-01 तमंचा 315 बोर 01-01 खोखा कारतूस व 01-01 जिंदा कारतूस व अभियुक्त सिकंदर उर्फ भूटन, वसीम उर्फ एमपी, ध्रुव के कब्जे से 01-01 धारदार चाकू, चार पैकेट जहरखुरानी का सामान व पिकअप गाड़ी जिसका नंबर UP15 HT 3423 ACE GOLD बरामद हुआ है। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस के द्वारा एक जहरखुरानी गिरोह को पकड़ा है सूचना मिली थी की एक जहरखुरानी करने वाला गिरोह लावड़ रोड पर देखा गया है जो कि वहां घटना को अंजाम देने जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने लावड़ रोड पर चेकिंग शुरू की चेकिंग के दौरान एक पिकअप गाड़ी आती भी दिखाई दी जब इसे रोकने का इशारा किया गया तो इन्होंने पुलिस पर फायर करने करते हुए भागने का प्रयास किया इसमें पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इनके अलावा तीन बदमाश मौके से और पकड़े गए हैं, टोटल पांच लोग पकड़े गए हैं। इन्होंने बताया कि उनके चार अन्य साथी और भी हैं। इन्होंने बताया कि यह पशुओं को जहर देकर उसका मांस मार्केट में बेच देते थे इनके पास से तमंचा चाकू जहरखुरानी का सामान और एक पिकअप गाड़ी भी बरामद हुई है सभी जानकारी की जा रही है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।