Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

Delhi: तिलक नगर में मिठाई की दुकान के बाहर फायरिंग, इलाके में सनसनी

पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर में दो हथियारबंद हमलावरों ने मिठाई की दुकान पर गोलीबारी की। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि ये घटना शुक्रवार रात 11 बजे सिंगला स्वीट शॉप के बाहर हुई।

पुलिस के मुताबिक, दो लोग मोटरसाइकिल पर आए। भागने से पहले उन्होंने दुकान के सामने के शीशे पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि मौके से चार खाली कारतूस बरामद किए गए हैं, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, ये मामला जबरन वसूली का हो सकता है। उसने कहा, "मामले की ज्यादा जानकारी इकट्ठा करने और हमलावरों का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।"