Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

गुरुग्राम के अशोक विहार फेज 3 एक्सटेंशन में गोलीबारी

हरियाणा में गुरुग्राम के अशोक विहार फेज 3 एक्सटेंशन में गोलीबारी की वारदात हुई है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है।फायरिंग की ये वारदात गली नंबर पांच में एक निर्माणाधीन इमारत के पास हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "हम मौके पर पहुंचे, जहां हमें गोलियों के खोखे मिले। ये हवाई फायरिंग थी। इमारत की दीवारों पर निशान थे और खिड़कियां टूटी हुई थीं।" उन्होंने बताया कि हमने निर्माणाधीन इमारत के मालिक से बात की, जहां कोई नहीं रहता था। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये मामला पुराने विवाद का लग रहा है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।