Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

निजी विश्वविद्यालय के दो छात्र गुटों में फायरिंग, एक छात्र के पैर में लगी गोली, आरोपी फरार

मेरठ के एक निजी विश्वविद्यालय में वर्चस्व को लेकर दो छात्र गुटों में फायरिंग हो गई। जिसमें एक छात्र गोली लगने से घायल हो गया। जिसको मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

दरअसल पूरा मामला मेरठ की गंगानगर आईआईएमटी विश्वविद्यालय का है जहां वर्चस्व की लड़ाई में एमसीए के छात्र कुश कौशिक को गोली लग गई। कुश मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल गंगानगर में बह रहा था। हमलावर छात्र गोली मार कर फरार हो गए। जिसको मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि छात्रों के दो गुटों में वर्चव की लड़ाई चल रही है। जिसको लेकर के गोली कांड हुआ।

इस मामले में घायल छात्र कुश कौशिक का कहना है कि कुछ लोग लड़ रहे थे और वहां खड़ा हुआ था बीच बचाव करा रहा था। गोली चलाने वाला नाम प्रियांशु गुर्जर है। एक गोली पैर में लगी है और दो-तीन राउंड उन्होंने वैसे ही फायरिंग की है। कुछ गाली गलौज हो गई थी आपस में उसको लेकर इनमें लड़ाई हो गई थी। सभी आईआईएमटी (IIMT) के स्टूडेंट है। एमसीए कर रहा हूं लगभग 1:00 बजे की घटना है। सभी हमलावर छात्र आईआईएमटी विश्वविद्यालय के ही हैं। चाचा के पास गंगानगर रहता हूं।

वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी देहात डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह थाना गंगानगर क्षेत्र में दो गुटों में आपस में विवाद है। एक व्यक्ति जिसका नाम कुश है जो गंगानगर का ही रहने वाला है गोली पैर में लगने से घायल हो गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत स्थिर है उनके द्वारा तहरीर दी गई है। थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है आरोपियों की तलाश में दो टीम लगी है जल्दी उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा और जो भी करवाई है वह की जा रही है। यह बताया जा रहा है कि स्थानीय यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र के दो पक्षों में कल कुछ कहा सुनी हुई थी उसमें एक पक्ष का समर्थक है जिसको गोली लगी है। यह पता लगाया जा रहा है की कितनी वहां राउंड फायरिंग की गई है।