Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

प्लॉट विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट, मेरठ में दो पक्षों के लोग आपस में भिड़े

मेरठ में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के सोफीपुर गांव में प्लॉट के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। दो युवक और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मीडिया से बात करते हुए टीपीनगर के सरस्वती विहार निवासी संदीप ने बताया कि बहन रेनू की शादी 12 वर्ष पहले सोफीपुर केअरविंद सैनी से हुई थी। 6 महीने पहले अरविंद की बीमारी के कारण मौत हो गई। रेनू के ससुर तिलक राम सैनी ने रेनू के हिस्से का प्लॉट अपने बड़े बेटे सुशील सैनी के नाम कर दिया। इसको लेकर रेनू के परिजन विरोध कर रहे थे। संदीप ने बताया कि वह बुधवार को भाई दीपक के साथ रेनू से मिलने ससुराल गए थे।

वहां पर रेनू के जेठ सुशील सैनी,ससुर तिलक राम सैनी और जेठानी राजकुमारी सैनी ने हॉकी और लाठियों से उनकी पिटाई कर दी। जिसके बाद रेनू और उसके दोनों भाइयों ने भी तिलक राम और उसके बेटे पर डंडे से वार कर दिया। संदीप के सिर में गंभीर चोट लगी है। छोटे भाई दीपक के पैर में फ्रैक्चर आया है। वही तिलक राम सैनी के सिर में गंभीर चोट लगी है। 

इस पूरे मामले में पल्लवपुरम थाना प्रभारी मुनेश सिंह ने बताया कि प्लॉट को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि थाना पल्लवपुरम के सोफीपुर में दो पक्षों में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। जांच में पता चला कि एक महिला है उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। महिला का जमीन को लेकर अपने ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। महिला ने इसी मामले में अपने ससुराल पक्ष के साथ मारपीट की है। अब जेठ की तहरीर के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।