Breaking News

घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |   नेपाल में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कटौती, LPG सिलेंडर में भी 100 रुपये सस्ता     |   चीन का कड़ा संदेश, शी जिनपिंग बोले- राष्ट्रीय संप्रभुता से कोई समझौता नहीं     |   नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की     |   बिहार STF ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का किया भंडाफोड़, करोड़ों की नशीली दवाएं जब्त, 6 अरेस्ट     |  

9 साल की नाबालिग बेटी के साथ पिता ने की छेड़छाड़, मामा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

मवाना थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ ही छेड़खानी कर दी। 9 साल की इस बच्ची की मां नही है और पिता बेरोजगार है और शराब पीने का भी आदि बताया जा रहा है। पुलिस की पास जब शिकायत पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

आपको बता दें मेरठ के मवाना क्षेत्र का है जहां मंगलवार को शर्मनाक घटना सामने आई है, एक कलयुगी पिता पर 9 साल की बच्ची के छेडछाड का आरोप लगाया। बच्ची अपने मामा के साथ थाने पहुंची और पिता के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमे पिता पर छेडछाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर बच्ची को आशा ज्योति केंद्र भेजा है।

जहां मवाना के एक मोहल्ला निवासी 9 साल की बच्ची अपने मामा के साथ थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि पापा मेरे साथ गंदा काम करते हैं। उसने बताया कि कैसे पिता उसके साथ छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। बच्ची की मां की काफी समय पहले मौत चुकी है। बच्ची के 2 भाई है और 1 बहन है। एक बहन अपने मामा के साथ रहती है और पीड़ित बच्ची अपने पिता और दो भाई के साथ घर में रहती है।

वहीं इस पूरे मामले में एसपी देहात डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ये एक माइनर बच्ची है जिसने अपने पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बच्ची की मां नहीं है और 3 भाई बहन है, जिसमे से एक बहन रिश्तेदारों के साथ रहती है। आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है।