Breaking News

ईरान और कतर के विदेश मंत्रियों ने इस्लामाबाद में US संग हुई वार्ता पर बातचीत की     |   बंगाल SIR सूचियों से नामों को हटाए जाने के खिलाफ 34.35 लाख अपीलें दायर की गईं     |   हिजबुल्लाह ने नॉर्थ इजरायल के कर्मिएल शहर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ रॉकेट दागे     |   लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कॉयल ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला आर्मी चीफ बनीं     |   मुंबई के शिवाजी पार्क में थोड़ी देर में आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा     |  

बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को पीटा, कार्यवाही को भटक रहे पिता-पुत्र

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में पड़ोस के रहने वाले एक मनचले ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा द्वारा जानकारी मिलने पर विरोध करने पहुंचे पिता पर आरोपी ने जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में छात्रा का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया उसने आरोपी मनचले की शिकायत थाना पुलिस की लेकिन थाना पुलिस आरोपी मनचले पर कार्यवाही नहीं कर रही है। पीड़ित पिता में एसएसपी से शिकायत कर आरोपी मनचले पर कार्यवाही की मांग की है।

आपको बता दे कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक अपने पिता को गंभीर हालत में बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस लेकर पहुंचा। युवक ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी बहन बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। पड़ोस का ही रहने वाला एक मनचला उसकी बहन के साथ काफी समय से छेड़छाड़ करता है। 

मीडिया से बात करते हुए पीड़ित भाई ने बताया कि सोमवार उसकी बहन कालेज जा रही थी तभी आरपी मनचले ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित ने बताया कि बहन के विरोध करने पर आरोपी उसे उठाकर ले जाने लगा। छात्रा किसी तरह आरोपी से छुटकर घर पहुंची और आरोपी के दुष्हास की जानकारी अपने पिता को दी। छात्रा का पिता आरोपी मनचले का विरोध करने पहुंचा तो आरोपी ने उसके पिता की जमकर पिटाई कर दी थी। पीड़ित पिता ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी आप है कि पुलिस ने आरोपी मनचले पर कार्यवाही नहीं की। बृहस्पतिवार को पीड़ित पिता पुत्र ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोपी पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।

वहीं एसएसपी ने जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।