Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

Noida: विदेशी लोगों से ठगी करने फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफ़ाश, मास्टरमाइंड समेत 10 लोग गिरफ्तार

नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे पुलिस फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफ़ाश करते हुए नागालैंड की 2 युवती समेत, दस लोगों जेपी कोसमोस बिल्डिंग में चल रहे ऑफिस से गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी काल सेन्टर चलाकर टेलीग्राम और स्काइप ऐप के माध्यम से विदेशी लोगों का डाटा खरीदने और उनको लोन देने के नाम पर गूगल ऐप के माध्यम से कॉल करके और गिफ्ट कार्ड भेजकर पैसा हड़प ने काम कर रहे थे।  

पुलिस के गिरफ्त में खडे मुस्तफा शेख, चिनेवे, दिनेश पाण्डेय, सोहिल अजमिल, उमर सम्सी, कल्पेस शर्मा, आफताव कुरैशी, विडोव, राम सेवक, सत्यनारायण मण्डल, थिजनो लुटो, निबूले अकामी को जेपी कोसमोस बिल्डिंग के टावर केएम 7 के 17 वे तल के फ्लैट नं0 1703 में चल रहे फर्जीकॉल सेंटर से गिरफ्तार किया है। डीसीपी नोएडा ज़ोन ने बताया कि मुस्तफा शेख इस मास्टरमाइंड था और कॉल सेंटर ऑपरेट कर रहा था। इसमें यह लोग डिजिटल करेन्सी और गिफ्ट वाउचर के रूप में यूएस डॉलर वगैरह लेते थे और यहाँ लोकल में उसको अपने अकाउन्ट्स में ट्रांसफर करा लेते थे। लगभग दो तीन महीने से इस क्षेत्र में सक्रिय थे, लैपटॉप और मोबाइल के माध्यम से ये ऑपरेट करते थे और लगातार फॉरिनर्स को इसमें टारगेट बना बनाते थे, उनसे वसूली करते थे और अपने एकाउन्ट में ट्रांसफर करा लिया करते थे।

डीसीपी ने बताया यह पूरा गैंग पकड़ा गया है, इनकी निशानदेही पर 10 लैपटॉप, 16 अन्ड्रॉइड फ़ोन, नौ लैपटॉप, चार्जर, हेडफोन, की बोर्ड, इंटरनेट, राऊटर और आईफोन चार्जर बरामद किये गये हैं। इन सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।