Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

UP: इनामी गैंगस्टर विनोद कुमार उपाध्याय का एनकाउंटर, सुल्तानपुर में एसटीएफ ने ढेर किया

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शुक्रवार को एसटीएफ ने गैंगस्टर विनोद कुमार उपाध्याय को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। विनोद कुमार उपाध्याय पर एक लाख रुपये का इनाम था। गैंगस्टर विनोद कुमार उपाध्याय उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में मारा गया। 

मुठभेड़ सुल्तानपुर के देहात कोतवाली इलाके में एसटीएफ मुख्यालय के डीवाईएसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम के साथ हुई। गैंगस्टर विनोद कुमार उपाध्याय के खिलाफ लखनऊ और गोरखपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में अपहरण, फिरौती, डकैती, जबरन वसूली और हत्या के कई मामले दर्ज थे।

गैंगस्टर विनोद कुमार उपाध्याय को पकड़ने के लिए गोरखपुर पुलिस की तरफ से एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गैंगस्टर विनोद कुमार उपाध्याय अयोध्या जिले के मयाबाजार का रहने वाला था और उसने कथित तौर पर अपना गिरोह भी बनाया था।