Breaking News

‘नेगोशिएशन पटरी से उतर सकती है’, रूस ने इजरायल के लेबनान पर हमले की आलोचना की     |   दो दिवसीय दौरे पर कतर की राजधानी दोहा पहुंचे हरदीप सिंह पुरी     |   ‘इजरायल की कार्रवाई की निंदा’, शहबाज शरीफ बोले- लेबनान के साथ खड़ा है पाकिस्तान     |   विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक असम में 85.04, केरल में 77.38, पुडुचेरी में 89.08% मतदान     |   तेल की कीमतें फिर से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंची     |  

वक्फ कानून के विरोध में कर्मचारी रियाजुद्दीन ने काट दी बिजली, शिकायत के बाद आरोपी बर्खास्त

मेरठ में वक्फ बिल संशोधन के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आव्हान पर बिजली बंद करने पर बिजली कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है। बिजली कर्मचारी रियाजुद्दीन ने 1 मई को 15 मिनट के लिए पूरे अजराड़ा गांव की बिजली काट दी थी। कर्मचारी की शिकायत कुछ लोगों ने राज्यमंत्री सहित विभाग को कर दी। इसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

वहीं इसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। रियाजुददीन के नाम से एक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें लिखा गया है कि भाजपा के ऊर्जा राज्यमंत्री तक कर्मचारी की शिकायत पहुंची थी। जिसमें वक्फ कानून के खिलाफ अचानक शटडाउन लिया गया। पूरा गांव अंधेरे में डूब गया। मंत्री के आदेश के बाद कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है।

इस पूरे मामले एसडीओ हापुड़ ने बताया कि रियाजुद्दीन नामक संविदा कर्मचारी जो फीडर पर तैनात था। उसने 1 मई की रात अचानक शटडाउन कर दिया। इसकी शिकायत गांव वालो से मिली। शटडाउन लेने का क्या कारण था ये आी तक कर्मचारी ने स्पष्ट नहीं किया है। जनता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। कर्मचारी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।