Breaking News

ईरान और कतर के विदेश मंत्रियों ने इस्लामाबाद में US संग हुई वार्ता पर बातचीत की     |   बंगाल SIR सूचियों से नामों को हटाए जाने के खिलाफ 34.35 लाख अपीलें दायर की गईं     |   हिजबुल्लाह ने नॉर्थ इजरायल के कर्मिएल शहर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ रॉकेट दागे     |   लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कॉयल ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला आर्मी चीफ बनीं     |   मुंबई के शिवाजी पार्क में थोड़ी देर में आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा     |  

मेरठ: मार्निंग रेड में 457 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी, रिपोर्ट दर्ज

मेरठ में पुलिस और बिजली विभाग की टीमें सुबह-सुबह बिजली चोरी पकड़ने निकली। टीमों ने शहर के तमाम संवेदनशील इलाकों में छापामारी अभियान चलाया। 457 जगहों पर टीम ने बिजली चोरी पकड़ी है। लगातार पीवीवीएनएल का बिजली चोरों के खिलाफ अभियान जारी है। पावर एमडी ईशा दुहन के निर्देशन में अभियान चलाया गया। 
 
आपको बता दे मेरठ में बिजली विभाग की टीमों ने लिसाड़ी गेट, तारापुरी, इस्लामाबाद, अहमद नगर, श्याम नगर, मौहल्ला मण्डी चमरियान, राम विहार कस्बा, पुराना कस्बा, माता कालोनी, रहमापुर गाँव और बना गांव में मॉर्निंग रेड डाली। इसमें 951 जगहें चैक की गई। जिसमें 58 मामलों में एंटी थेफ्ट थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया।

वही सहारनपुर में मेहदी सराय, सहाबुद्दीनपुर, शॉहपुर, खत्ता खेडी एवं जटौली 598 जगहों पर चैकिंग की गई। इसमें 83 मामलों में एन्टी थेफ्ट थानों में मुकदमा कराया गया। मुजफ्फरनगर में ऊन टाउन, मौ० गुजरान, सलीमपुर रोड, मौ० खईल, किराना टाउन, विसवाल, राजू मोहल्ला, कलन्दर मोहल्ला, कैराना टाउन, जन्नत कालोनी एवं शिवालय रोड सहित कुल 615 मीटर चैक हुए। इसमें 99 पर मुकदमा कराया गया। 

जहां मुरादाबाद में  मोरी गेट, अजीतपुर, बिलासपुर गेट, थाना गेट, चौक मौ० शहीद, प्रेम नगर, बंजारन एवं मौ० नगर पर 1114 मीटर चैक हुए। इसमें 148 मामलों में मुकदमा कराया गया। बुलन्दशहर में बुलन्दशहर रोड, मोती कालोनी, सराय धारी एवं चांदपुरा (बराल) सहित 199 संयोजन चैक किये गये, जिनमे से 52 में एफ०आई०आर० दर्ज करायी गयी। गाजियाबाद के अन्तर्गत महमूदपुर, कावेरी सिटी-2, राजपुर एवं पावी में 193 जगह चैकिंग हुए। जिनमे से 17 में मुकदमा हुआ।