Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग की सिर में चोट मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कालोनी में बीती रात घर में मौजूद बुजुर्ग की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई, दोपहर में घर का दरवाजा खुला होने पर पड़ोसी अंदर गए तो घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले 60 वर्षीय कमरूद्दीन घर में अकेले थे, घर का दरवाजा अंदर से बंद था घर के बाहर सीढी लगाकर अज्ञात बदमाश द्वारा घर में घुसकर हत्या कर दी गई, घर के अंदर दो कमरों में रखा सामान बिखरा हुआ है। सुबह पड़ोसी जब घर पहुंचे तो घटना का पता चला। लोगों ने आशंका जताई है कि लूटपाट के बाद हत्या को अंजाम दिया गया है। कमरुद्दीन घर पर अकेले थे।
 
कमरुद्दीन करीब 12 साल से अशोक विहार कॉलोनी में रह रहे थे। वह पहले मजदूरी करते थे। घर में उनकी पत्नी रहती थी। बीते सोमवार को उनकी पत्नी उनकी बेटी के घर दिल्ली रहने के लिए गई थी। कमरुद्दीन के एक बेटा परिवार से अलग सोनिया विहार में रहता है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे पड़ोस में रहने वाली दो महिलाएं कमरुद्दीन के घर पहुंची। उन्होंने देखा कि एक कमरे में कमरुद्दीन के घर का सामान बिखरा हुआ है। दूसरे कमरे में कमरुद्दीन का शव लहू लुहान स्थिति में जमीन पर पड़ा है। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।