Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की चार जगहों पर ईडी की दबिश, लाखों जब्त

ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में डीएमएफ घोटाले के मामले में ईडी ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की चार जगहों पर दबिश दी है। इन जगहों से ईडी ने 76 लाख रुपए नगदी और 35 लाख रुपए खातों में सीज किया है।

डीएमएफ में करीब 25 से 40 फीसदी कमीशन देने का आरोप लगाया है। वहीं इन जगहों से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए है।

बुधवार 7 अगस्त को CBI की टीम ने  रायपुर, बिलासपुर दुर्ग और भिलाई समेत कई शहरों में दबिश दी थी। बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर CBI की टीम पहुंची और जरूरी दस्तावेजों को खंगाला।

राजेन्द्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम शुक्ला डिप्टी कलेक्टर हैं उन्हीं पर सवाल उठाए गए।वहीं CBI ने पीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के निवास पर भी छापा मारा। टीम सोनवानी के सर्बदा गांव स्थित मकान में पहुंची और जांच की।

इसके अलावा सीबीआई की टीम ने भिलाई में पूर्व आईएएस अधिकारी अमृत खालको के घर पर दबिश दी। CGPSC परीक्षा 2021 में उनकी बेटी ने 13वीं और बेटे ने 17वीं रैंक हासिल की थी। तालपुरी ए ब्लॉक में खलको के मकान में CBI ने छापा मारा।