Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

नोएडा में एनकाउंटर के दौरान शातिर वाहन चोर फैजान घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

Noida: थाना फेस-2 पुलिस और एक शातिर वाहन चोर के बीच शुक्रवार को सुबह सेक्टर-92 के पास मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, तो उसने रफ्तार बढ़ा दी, पुलिस ने शक होने पर पीछा किया। अपने को घिरता हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे बदमाश फैजान घायल हो गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से .315 बोर का एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी की स्प्लेंडर बाइक (UP16 CY 6017) बरामद की है। फैजान मैनपुरी जिले के कुरावली कस्बे का मूल निवासी है और फिलहाल फेस-2 थाना क्षेत्र के भंगेल की कुंडा कॉलोनी में रह रहा था।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, फैजान पर पहले से ही आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं जिनमें चोरी, अवैध हथियार और आबकारी एक्ट से जुड़े गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।