Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

Meerut: पुरानी रंजिश के चलते बीयर शॉप के सेल्समैन पर अंधाधुंध फायरिंग, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली, देहरादून बाईपास में बदमाशों ने बीयर शॉप के सेल्समैन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। फायरिंग के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल सेल्समैन को इलाज के लिए सुभारती अस्पताल में भर्ती करा दिया।

आपकों बता दे परतापुर थाना क्षेत्र के डुंगरावली गांव के बाहर की है। यहां एक बीयर शॅाप पर ब्रेजा गाडी में आए युवकों ने सेल्समैन मोनेंद्र सिंह उर्फ मोनू पुत्र करतार सिंह जो हसनपुर कला गांव का रहने वाला है, उस पर अंधाधुध फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देकर ब्रेजा सवार युवक भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल सेल्समैन को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। 

वही मोनेंद्र ने पुलिस को बताया कि मैं अपनी ग्लेंजा गाडी से डुंगरावली ठेके पर गया था जैसे ही ठेके पर गया तभी दिल्ली की और से आई ब्रेजा गाड़ी में सवार युवको ने मेरी गाड़ी के आगे गाड़ी लगा दी और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरु कर दी। मैं उन्हें पकड़ता तब तक वे भाग गए। एक गोली मोनेंद्र के हाथ में लगी है। पीड़ित मोनेंद्र ने तहरीर दी जिसमें फायरिंग करने वाले प्रदीप बैंसला पुत्र गजेंद्र बैसला, आशु बैंसला व एक अज्ञात निवासी रिठानी को नामजद किया गया है। पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश है। इंस्पेक्टर जयकरण सिंह का कहना है कि मामले की हकीकत की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।