Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

डबल मर्डर से दहला दिल्ली, कुख्यात बदमाशों ने पिता-पुत्र की हत्या

New Delhi: रविवार को चिराग दिल्ली में एक पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या किए जाने के दोहरे हत्याकांड ने राष्ट्रीय राजधानी को झकझोर कर रख दिया है। पीड़ितों की पहचान जय भगवान और उनके बेटे सौरभ के रूप में हुई है। परिवार ने दावा किया है कि मृतक को काफी समय से हत्यारों से धमकियां मिल रही थी और पुलिस पर बार-बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

मृतक जय भगवान की पत्नी ने कहा कि बदमाशों ने पहले मेरे घर पर पथराव किया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मेरे पति का गला काट दिया। मैं रोजाना पुलिस से शिकायत करती थी लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने मेरा घर बर्बाद कर दिया। जयभगवान इलाके में केबल का कारोबार करता था।

डीसीपी (साउथ) अंकित चौहान ने कहा, ''रात करीब आठ बजे हमें फोन आया कि एक शख्स को चाकू मार दिया गया है। जब हम यहां आए तो पता चला कि जयभगवान और उनके बेटे को चार-पांच लोगों ने चाकू मारा है।" उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है।