Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

तमंचे के बल पर डॉक्टर के क्लीनिक में लूट, पुलिस तलाश में जुटी

मेरठ में बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर के क्लीनिक में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला ।बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर के क्लीनिक में तीमारदार बनाकर एंट्री मारी। जिसके बाद मामूली पूछताछ के बाद तमंचे के बल पर ₹ 30,000 लूट लिए और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। यह घटना क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई ।

दरअसल पूरा मामला मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के गढ़ रोड की है। जहां विकुल कुमार नाम के डॉक्टर का क्लीनिक है ।जहां क्लीनिक में देर शाम बाइक सवार दो बदमाश तीमारदार बनाकर दाखिल हुए ।इसके बाद उन्होंने हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई ।जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की छानबीन की और लुटेरों की धडपकड़ के लिए तीन टीम में गठित कर दी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरा के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा, मेरठ