Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मंदिर में आरती के दौरान म्यूजिक बजाने पर विवाद, मेरठ में देर रात पथराव और बवाल, 2 घायल

मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के रुकनपुर गांव में मंगलवार रात मंदिर में आरती के समय म्यूजिक सिस्टम बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया, जिसके चलते मारपीट और पथराव हुआ। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया लाठी फटकार कर दोनों पक्षों को दौड़ा दिया। 

आपको बता दें रुकनपुर निवासी अखलाक के बेटे मुकम्मिल की बारात मंगलवार को परीक्षितगढ़ के पसवाड़ा गांव गई थी। शाम को बारात के लौटने पर दुल्हन के स्वागत में परिवार ने तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजा दिया। बताया जा रहा है कि इस समय पास के मंदिर में आरती हो रही थी ,तभी बिट्टू गोस्वामी ने मुकम्मिल पक्ष से कुछ समय के लिए म्यूजिक सिस्टम बंद करने की कहा। इसी बीच बारात से लौटे युवकों ने म्यूजिक सिस्टम बंद करने से मना कर दिया। बिट्टू गोस्वामी ने मंदिर पर पहुंचकर इसकी जानकारी दी इसके बाद बिट्टू पक्ष के काफी लोग जमा होकर मुस्लिम युवकों के पास पहुंचे और म्यूजिक सिस्टम बंद करने को कहा , इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहां सुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में पथराव भी शुरू हो गया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई।

वहीं सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी फटकार कर दोनों पक्षों को वहां से खदेड़ दिया। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया और शांति बहाल की। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी डॉ देहात राकेश कुमार ने बताया कि म्यूजिक सिस्टम को लेकर दो संप्रदाय के लोगों में विवाद हुआ था । जिसको शांत कर दिया गया है दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को इलाज के लिए भेजा है।