Breaking News

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा     |   इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत     |   सऊदी की आपत्ति के बाद PAK ने सूडान को $1.5 अरब के हथियार बेचने की डील रद्द की     |   राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला     |   उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ     |  

Delhi: खुफिया अलर्ट के बाद पुलिस ने इजराइल एंबेसी की सिक्योरिटी का रिव्यू किया

दिल्ली पुलिस ने तेहरान में हमास नेता की हत्या के बाद खुफिया एजेंसियों के जारी किए गए अलर्ट के बाद इजराइली दूतावास और चबाड हाउस की सिक्योरिटी का रिव्यू किया। ईरान की राजधानी तेहरान में 31 जुलाई को हमास नेता इस्माइल हनिया और उनके बॉडीगार्ड की हवाई हमले में मौत हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने राजधानी में दो इजराइली इमारतों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की है।

इस संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों इमारतों के आसपास कई सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा को और चाक-चौबंद किया गया है और जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। बीते गुरुवार को एक्स पर जारी पोस्ट में 'विस्फोट' की अफवाह के बाद दिल्ली पुलिस ने सफाई पेश करते हुए कहा कि ये फर्जी अलर्ट था। बयान जारी करने के बाद एक्स की पोस्ट को डिलीट भी कर दिया गया।

पिछले तीन सालों में दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास दो हल्के विस्फोट हुए थे। हालांकि दोनों हमलों में कोई घायल नहीं हुआ था। पिछले साल इजराइल और हमास के बीच युद्ध छिड़ने के बाद इज़राइल दूतावास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।