Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दिल्ली: जस्टिस यशवंत वर्मा के घर के बाहर जले हुए नोट मिलने का दावा

दिल्ली में रविवार को जस्टिस यशवंत वर्मा के घर के बाहर जले हुए पांच पांच सौ के नोट मिलने का दावा किया गया। दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने घर में कथित नकदी मिलने के आरोपों को गलत बताया था और कहा था कि उन्होंने या उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने स्टोररूम में कोई पैसा नहीं रखा।

उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी. के. उपाध्याय को दिए अपने जवाब में कहा कि ये आरोप उन्हें फंसाने और उनकी छवि खराब करने की साजिश लगती है। ये जवाब तब आया जब भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना द्वारा शुरू की गई आंतरिक जांच के तहत उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जस्टिस यशवंत वर्मा ने कहा कि मीडिया को बिना जांच के आरोप नहीं लगाने चाहिए और उनकी छवि खराब नहीं करनी चाहिए। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें स्टोररूम में किसी नकदी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।