Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

Delhi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को राहत नहीं, NIA हिरासत 5 दिसंबर तक बढ़ी

Delhi: दिल्ली की एक अदालत ने प्रत्यर्पित किए गए गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की एनआईए हिरासत शनिवार को सात दिन और बढ़ा दी। विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) मुख्यालय में अत्यधिक सुरक्षा के बीच हुई सुनवाई में बिश्नोई की हिरासत पांच दिसंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, अप्रैल 2024 में अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या और अन्य अपराधों के सिलसिले में वांछित अनमोल को 18 नवंबर को अमेरिका से लाया गया था। उसे पिछले साल नवंबर में अमेरिका में हिरासत में लिया गया था।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और करीबी साथी अनमोल को इससे पहले 19 नवंबर को 11 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया था। अमेरिका में रह रहा अनमोल 2022 से फरार था और जेल में बंद अपने भाई लॉरेंस के नेतृत्व वाले आतंक-माफिया गिरोह में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार होने वाला 19वां आरोपी है।