Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

दिल्ली: कार ने बाइक से जा रहे पुलिस कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर, 10 मीटर तक घसीटा

आउटर दिल्ली में कार ड्राइवर ने मोटरसाइकिल से जा रहे पुलिस कॉन्स्टेबल को शनिवार देर रात टक्कर मार दी। कार ड्राइवर पुलिसकर्मी को करीब 10 मीटर तक घसीटता रहा जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ये घटना शनिवार देर रात करीब सवा दो बजे वीणा एन्क्लेव के पास उस दौरान हुई जब कॉन्स्टेबल संदीप ड्यूटी के दौरान नांगलोई पुलिस थाने से रेलवे रोड की ओर जा रहा था। 

उन्होंने बताया कि कॉन्स्टेबल संदीप को पहले सोनिया अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसके बाद पश्चिम विहार के बालाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि संदीप सड़क पर बायीं तरफ मुड़ा और गाड़ी धीमी करने का इशारा किया। पुलिस ने कहा कि बीएनएस की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।