संभल में हुई हिंसा के बीच मेरठ में भी बवाल हो गया। सरधना थाना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में युवती से छेड़छाड़ और अगवा करने के प्रयास को लेकर हिंदू-मुस्लिम पक्ष आमने सामने आ गए। हालांकि तब आरोपियों के माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया, मगर कुछ देर बाद ही मुस्लिम पक्ष के लोग हाथों में धारदार हथियार और तमंचे लेकर युवती के घर में घुस गए।
यहां परिजनों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर हिंदू पक्ष के लोग आ गए तो आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। मुस्लिम पक्ष के लोगों ने कई राउंड फायरिंग की। जहां सांप्रदायिक बवाल की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर हमलावर भाग गए। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी देहात राकेश कुमार सहित सीओ मौके पर पहुंचे। लोगों को शांत कराया। तनाव को देखते हुए गांव में पूरी रात कई थानों को पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।
आपको बता दे रविवार सुबह हिंदू पक्ष की युवती गोबर डालने के लिए गयी थी। उसके बाद युवती गोबर के उपले बनाने लगी। आरोप कि वहां मुस्लिम पक्ष के कई बच्चे खेल रहे थे। जो युवती को परेशान कर रहे थे जिसके बाद कुछ युवक पहुंचे और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगे। उसका मुंह दबाकर जंगल में ले जाने का प्रयास किया। किसी तरह युवती आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। युवती ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी दी। छेड़छाड़ की जानकारी लगते हिंदू पक्ष में भी आक्रोश फैल गया। दोपहर तक गांव में चर्चा फैल गई। हालांकि बाद में आरोपियों के माफी मांगने पर समझौता करा दिया गया। लेकिन उसके कुछ देर बाद मुस्लिम पक्ष के लोग लाठी-डंडे, धारदार हथियार व तमंचे लेकर आ गए।
जिसके बाद आरोपियों ने युवती के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट करने के बाद कई राउंड फायरिंग भी हुई। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पथराव व कई राउंड फायरिंग की गई। इसमें दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए।
सांप्रदायिक बवाल की जानकारी लगने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सरधना, सरूरपुर व रोहटा पुलिस गांव में पहुंच गई और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं घायलों को उपचार के लिए सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि माहौल शांत है। फोर्स लगी है। पीड़ित युवती के भाई की तहरीर पर मुस्लिम पक्ष के 8 नामजद और 8 से 10 अज्ञात पर मुकदमा लिखा है।
वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी देहात डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना सरधना क्षेत्र में कल गणेशपुर गांव में मामूली कहा सुनी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे प्रकरण बहुत मामूली विवाद होने के बाद विवाद शुरू हो गया । प्रकरण के संज्ञान में आते ही पुलिस मौके पर गई और एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है बाद में कुछ वीडियो वायरल हुई इसको संज्ञान में लेते हुए पुलिस की तरफ से भी एक मुकदमा पंजीकृत किया गया है पूरे प्रकरण में फिलहाल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हो चुकी है और जो वीडियो है उनमें जो फ़ोटेज से। उनकी पहचान के आधार पर उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामूली चोटे इनको आई थी मौके पर शांति है । जो कार्यवाही है वह थाने के द्वारा की जा रही है । पूरे पारिकर में छेड़छाड़ संबंधी कोई मामला नहीं आया है । वीडियो में तमंचा लिए लोग दिखाई दिए हैं जिसकी जांच की जा रही है । दो पक्षों के प्लॉट अलग-अलग हैं जिसमें एक पक्ष की महिला उपले पात रही थी वहां नाबालिक लड़का है वहां खेल रहा था उनके बीच में कुछ कहा सुनी हुई उसके बाद में यह प्रकरण आगे बढ़ गया।