Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

छत्तीसगढ़ में 8 वीं की छात्रा से गैंगरेप

छत्तीसगढ़ के जशपुर-सरगुजा जिले के बॉर्डर पर 8 वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है । वारदात को अंजाम देते हुए आरोपियों ने उसके कपड़े तक फाड़ दिए। लड़की अपनी 2 सहेलियों के साथ बाजार से लौट रही थी। इस दौरान आरोपी उसे उठा ले गए। वारदात में 6 नाबालिग सहित 7 लोग शामिल हैं। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र की 14 साल की छात्रा रविवार को अपनी 2 सहेलियों के साथ जशपुर के पत्थलगांव क्षेत्र में मुड़केला साप्ताहिक बाजार गई थी। वहां से तीनों शाम करीब 6.30 बजे घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में 3 नाबालिग मिले और उन्हें लड़कियों को रोक लिया। लड़की की दोनों सहेलियों को बाइक सवार बहाने से सुनसान रास्ते पर ले गए। इसी बीच आरोपी नाबालिगों के 4 दोस्त और पहुंच गए। उन्होंने सहेलियों को पकड़ लिया, वहीं तीनों नाबालिगों ने छात्रा के कपड़े फाड़ दिए और उससे दुष्कर्म किया।

छात्रा के देर तक घर नहीं लौटने से परेशान परिजनों ने गांव में उसकी तलाश शुरू की। फिर सीतापुर थाने में गुमशुदगी की सूचना देने पहुंचे। इस बीच देर रात करीब एक बजे छात्रा घर पहुंची और मां को जानकारी दी। परिजन अगले दिन सोमवार को सीतापुर थाने पहुंचे और FIR दर्ज कराई।