Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

UP: गाजियाबाद कोर्ट में भिड़े पुलिस और वकील, मामले की सुनवाई के दौरान हुई झड़प

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद कोर्ट में मंगलवार को वकीलों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। राज नगर इलाके में जिला और सत्र न्यायालय परिसर में हुई झड़प की वजहों का अब तक पता नहीं चला है। झड़प में फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की कोई सूचना नहीं है। सोशल मीडिया पर घटना के कथित वीडियो क्लिप में कोर्ट रूम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच झड़प दिखाई दे रही है।

गाजियाबाद के एडिशनल कमिश्नर दिनेश कुमार पी ने बताया, "एक मामले की सुनवाई के दौरान, जब न्यायाधीश ने आरोपितों को अग्रिम जमानत देने से मना कर दिया, तो वकीलों ने विरोध करना शुरू कर दिया। वे आक्रामक हो गए और जिला न्यायाधीश के चेंबर में घुसने की कोशिश की।"

उन्होंने बताया कि पुलिस बल मौके पर पहुंची और न्यायाधीश को उनके चेंबर में ले गई। अधिकारी ने कहा, "जब पुलिस डीजे को लेकर जा रही थीं, तभी वकीलों ने पुलिस चौकी में घुसकर तोड़फोड़ की और आग लगा दिया। सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच चल रही है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।"

झड़प के दौरान घायल हुए एक वकील ने कहा, "जज एक केस की सुनवाई के दौरान अड़ गए और कहा कि वो जैसा चाहेंगे वैसा फैसला देंंगे। वकील और जज के बीच मामूली बहस हुई और उन्होंने पुलिस बुला ली। "घायल वकील ने दावा किया कि पुलिस ने डीसीपी राजेश के निर्देश पर वकीलों पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया।