Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

UP: बिजनौर में कार बैराज में गिरी, चार लोगों की मौत

Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक कार के बैराज में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। सर्कल अधिकारी अर्चना सिंह ने बताया कि ये घटना हरेवली इलाके में मंगलवार रात को हुई। चारों की पहचान 45 साल के खुर्शीद, 25 साल के फैसल, 22 साल के राशिद और 19 साल मारूफ  के रूप में हुई। वे शेरकोट क्षेत्र में एक प्रदर्शनी से अपने गांव लौट रहे थे जब ये घटना घटी। वही एक व्यक्ति सिकंदर, जो चारों मृतकों के साथ कार में था वो हादसे में बच गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं अफजलगढ़ की सर्कल ऑफिसर अर्चना सिंह ने बताया कि "थाना शेरकोट के ग्राम नूरपूर छिबरी के रहने वाले पांच व्यक्ति सफेद वैगनआर गाड़ी से अफजलगढ़ में नुमाइश देखकर वापस अपने गांव जा रहे थे। वापस आते समय करीब आठ बजे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत हरेवली राम गंगा नदी बैराज में गिर गई। स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्थानीय गौताखोरों की मदद से सिंकदर पुत्र रउफ को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया। गाड़ी में सवार अन्य चार व्यक्ति  खुर्शीद पुत्र अब्दुल रशीद, राशीद उर्फ मउआ, फैसल पुत्र सिराजुद्दीन, महरूफ पुत्र राउफ प्रधान को क्रेन की मदद से गाड़ी सहित बाहर निकाला गया। तत्काल सीएचसी धामपुर भेजा गया। जहां उन्हें डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा मृतकों की  पंचायतनामों की उपरांत पोस्मार्टम हेतु मोर्ची भेजा गया है। विधिक कार्वाई प्रचलित है।"