Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

उज्जैन में व्यापारी की बेरहमी से हत्या, दहशत में पूरा इलाका

उज्जैन में एक इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी बदमाश ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी मृतक के घर में चाकू लेकर छिपा हुआ था। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

दरअसल, जीवाजीगंज थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि इलाके में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान संचालित करने वाले मिश्रीलाल राठौर प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी मॉर्निंग वॉक पर गए थे। जब वह सुबह 8 बजे मॉर्निंग वॉक से आए तो दुकान के अंदर घुसते ही उन पर एक अज्ञात बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने उनके पेट पर चाकू से वार किया, जिससे व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मिश्रीलाल ने मौके पर आसपास के लोगों को आवाज देकर बुलाया। इसी बीच बदमाश मौके से फरार हो गया। 

इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी मिश्रीलाल राठौर पर जब हमला हुआ। तब उनका पूरा परिवार ऊपर सोया हुआ था। परिवार के लोग हंगामे की आवाज सुनकर नीचे आ गए। मिश्रीलाल राठौर की ग्राउंड फ्लोर पर दुकान है जबकि पहले और दूसरी मंजिल पर उनका परिवार रहता है। 

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मिश्रीलाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले जांच में जुटी है।