Breaking News

यूपी में ‘आधी आबादी’ के हक की लड़ाई के लिए प्रोटेस्ट, CM योगी करेंगे अगुवाई     |   US: मेक्सिको में एक कनाडाई महिला की गोली मारकर हत्या, पांच अन्य घायल     |   लखनऊ: पिता ने 16 साल की बेटी की ली जान, दोस्त के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम     |   'धमकियों के बीच अमेरिका के साथ बातचीत मंजूर नहीं', ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ बोले     |   दिल्ली के नरेला में बाइक और ट्रक के बीच टक्कर, दो जख्मी     |  

बर्गर किंग हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने की पहली गिरफ्तारी, पूछताछ जारी

पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन के रेस्तरां में हाल ही में हुई एक शख्स की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में ये पहली गिरफ्तारी है। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित वे व्यक्ति है जो कथित तौर पर हत्या करने के लिए दो ‘शूटर’ को अपने वाहन में लेकर घटनास्थल पर आया था। उन्होंने बताया कि आरोपित से मामले में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 18 जून को राजौरी गार्डन के जे ‘ब्लॉक’ में रेस्तरां ‘बर्गर किंग’ के अंदर एक महिला के साथ बैठे हरियाणा निवासी अमन जून (26) की दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया था कि मृतक को 38 गोलियां लगी हैं।