Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

मेरठ: टोल मांगने पर बाउंसरो ने टोल कर्मचारियों को पीटा, तीन आरोपी हिरासत में

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे के काशी टोल प्लाजा पर टोल मांगने पर टोलकर्मियों से बाउंसरो ने मारपीट की। आरोप है कि टोल कर्मचारियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। पुलिस ने इस मामले में तीन बाउंसरों को पकड़ा है। टोल प्लाजा मैनेजर ने आरोपी बाउंसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दरअसल पूरा मामला मेरठ के दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे के काशी टोल प्लाजा का है जहां पर आरोप है कि सोमवार दोपहर 2 बजे के आसपास काशी टोल प्लाजा से गुरुग्राम के रहने वाले गौरव अपनी गाड़ी से हरिद्वार की ओर जा रहे थे उनके पीछे एक और गाड़ी थी जिसमें उन के बाउंसर थे। आरोप है कि कार पर फास्टैग नहीं लगा था। इसके बाद टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने चालक से टोल टैक्स मांगा तो तीन बाउंसरों ने कर्मचारियों से गाली गलौज की जिसका टोल कर्मचारियों ने विरोध किया जिसके बाद तीन बाउंसरो ने उनके साथ मारपीट की शोर करने पर दूसरे कर्मचारी भी आ गए और तीन बाउंसरों को पकड़ लिया। हंगामे और मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन बाउंसरों को पकड़ कर थाने ले आई। इसके बाद टोल मैनेजर की तरफ से थाने में बाउंसर के खिलाफ तहरीर दी गई। जिसके बाद तीनों बाउंसरों की हिरासत में ले लिया गया।

वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामला मेरठ में थाना परतापुर क्षेत्र के काशी टोल प्लाजा का है। इसमें कल शाम कुछ टोलकर्मियों के साथ कुछ बाउंसर दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रहे थे और टोल को लेकर इनमें आपस में विवाद हुआ जिसमें टोलकर्मियों के साथ इन्होंने मारपीट की है। इसमें टोल कर्मियों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है और तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं इसमें अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।