Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मेरठ में स्पीड ब्रेकर पर उछली बुलेरो, राहगीर की मौत, मवाना मिल के सामने हुआ हादसा

मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर के कारण बुजुर्ग की जान चली गई। ओवर स्पीड से आ रही बुलेरो अचानक स्पीड ब्रेकर पर उछली, इसके कारण साइकिल सवार बुजुर्ग दब गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने पूरे मामले को लेकर हंगामा भी किया।

आपको बता दें मवाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला कल्याण नगर में प्रमोद कुमार उम्र 65 साल पुत्र बलजीत प्रसाद रहते हैं। प्रमोद की पत्नी की काफी पहले मौत हो चुकी है। बच्चों के बारे में किसी को कुछ जानकारी नहीं है। प्रमोद मवाना शुगर मिल से रिटायर हैं। अब कल्याण नगर में अपने भाइयों के साथ अकेले रहते थे।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह प्रमोद साइकिल से घर के किसी काम से बाहर जा रहे थे। जैसे ही वो मवाना शुगर मिल के पास पहुंचे सामने से एक ओवर स्पीड बुलेरो आ रही थी। बुलेरो में दूध के डिब्बे रखे थे। वहीं स्पीड ब्रेकर पड़ा। बुलेरो का ड्राइवर स्पीड ब्रेकर नहीं देख सका। उसने स्पीड कम नहीं की इसके कारण बुलेरो तेजी से उछली।

जिसके बाद उछलकर बुलेरो पलट गई। बगल में प्रमोद साइकिल पर जा रहे थे। प्रमोद बुलेरो के नीचे दब गए। उनके सिर में बुरी तरह चोट आई। पूरी सड़क पर खून ही खून हो गया। एक्सीडेंट देखकर तुरंत वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने प्रमोद के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सभी लोग मौके पर आए। खटौले में प्रमोद को लिटाया और पीएचसी ले जाने लगे।

वहीं मौके पर परिजनों ने निजी एंबुलेंस बुलवाई और प्रमोद को पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रमोद के बड़े भाई अशोक और भतीजा विवेक उन्हें अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर लिया है। परिजनों को शांत कराया।