Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

UP STF के साथ मुठभेड़ में मारा गया बिहार का गैंगस्टर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2.25 लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। मारा गया गैंगस्टर बिहार का रहने वाला था। 

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी इलाके में उत्तर प्रदेश और बिहार की एसटीएफ की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले नीलेश राय के खिलाफ हत्या, लूटपाट और जबरन वसूली सहित 16 मुकदमे दर्ज थे। 

अभियान में उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा और बिहार एसटीएफ की मुजफ्फरनगर की टीमों की रतनपुरी थाना एरिया में अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई। 

मुठभेड़ में बिहार का कुख्यात अपराधी नीलेश राय गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। 

नीलश बेगूसराय का रहने वाला था और उस पर बिहार सरकार ने 2.25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। 

24 फरवरी को जब पुलिस की एक टीम ने बेगूसराय में उसके ठिकाने पर छापा मारा तो राय ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की और भाग निकला था।