Breaking News

ई-रिक्शा रिमोट शटडाउन ऐप्स पर केंद्र सरकार सख्त, 2 ऐप प्ले स्टोर से हटाए गए     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 6 जुलाई से दो दिवसीय जम्मू दौरे पर रहेंगे     |   भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी     |   सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की निजी बिजली कंपनियों के CAG ऑडिट पर रोक लगाई     |   निकाह, हलाला, 3 तलाक की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण नहीं चलेगा: इलाहाबाद HC     |  

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में STF को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी राजीव नयन गिरफ्तार

मेरठ: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा सेंधमारी करने वाले गैंग के एक अहम आरोपी की STF ने गिरफ्तारी कर ली है। एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने नोएडा से राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। राजीव नयन मिश्रा वही शख्स है जिसने सामूहिक तौर पर पेपर आउट करके पढ़वाया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने राजीव नयन मिश्रा को नोएडा से गिरफ्तार किया है राजीव नयन मिश्रा पर आरोप है कि पेपर आउट गैंग का यह एक अहम सदस्य है। उत्तर प्रदेश में पेपर आउट मामले की जांच एसटीएफ कर रही है और एसटीएफ ने अब तक 13 आदमियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जबकि अभी तक 20 आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। राजीव नयन पर आरोप है कि रीवा में राजीव नयन उस सेंटर का इंचार्ज था। जिसमें पेपर आउट करके पढ़ाया गया था। राजीव के पास से कुछ अहम दस्तावेज और कॉल रिकॉर्ड्स मिले हैं। जो सबूत के तौर पर इस्तेमाल किए जाएंगे। फिलहाल एसटीएफ आरोपी से पूछताछ करने में लगी हुई है। ताकि पेपर लीक कांड की और भी परतें खुल सके। फिलहाल उसे मेरठ के थाना कंकरखेड़ा में रखा गया है। कुछ ही घंटे में उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा