Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

SSP विपिन ताड़ा का बड़ा एक्शन, चौकी के पूरे स्टाफ को इस मामले में किया सस्पेंड

मेरठ में गौकशी की घटनाएं रोक पाने में विफल सरूरपुर की खिवाई चौकी के पूरे स्टाफ को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बुधवार को सस्पेंड कर दिया है। मंगलवार को चौकी पर इसको लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था।

आपको बता दे एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मंगलवार को सरूरपुर की खिवाई चौकी क्षेत्र में गौकशी की घटना सामने आई थी। इससे पहले भी यहां पर गौकशी की घटनाओं की शिकायत की गई थी। पुलिस को इस बारे में गोकशी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। चौकी का स्टाफ गौकशी की घटनाओं को नहीं रोक पाया। ऐसे में इंचार्ज रामवीर सिंह, रामवीर सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल नीरज सिंह, कांस्टेबल भूपेंद्र यादव, कांस्टेबल अमित पंवार और कांस्टेबल विवेक कुमार कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।