Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

होली पर बीजेपी नेता की हत्या, जमीन विवाद के चलते उतारा मौत के घाट

हरियाणा के सोनीपत जिले में एक स्थानीय बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र जवाहर के रूप में हुई है जो सोनीपत के मुंडलाना मंडल के बीजेपी अध्यक्ष थे। पुलिस के अनुसार, अज्ञात हमलावर ने शुक्रवार रात जवाहर पर गोली चलाई। सीसीटीवी फुटेज में जवाहर जान बचाने के लिए एक दुकान में घुसते दिखते हैं, लेकिन हमलावर ने उनका पीछा किया और उन्हें गोली मार दी।

होली पर हरियाणा के सोनीपतजिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात को बीजेपी के एक लोकल नेता के घर में मातम छा गया। दरअसल बीजेपी के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा (की रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर जवाहरा गाँव में हत्या कर दी गई। आरोपी ने गोली मारकर सुरेंद्र को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सुरेंद्र पर एक के बाद एक लगातार 3 गोलियाँ दागी। इस वजह से बीजेपी के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि जमीन से जुड़े एक विवाद को लेकर सुरेंद्र का उसके पड़ोसी से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते पड़ोसी ने होली की रात को सुरेंद्र पर तीन राउंड फायरिंग करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। सदर गोहाना थाना पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र ने अपनी बुआ के नाम पर जमीन खरीदी थी और इसी जमीन को लेकर पड़ोसी से उसका विवाद चल रहा था। आरोपी ने सुरेंद्र को धमकी दी थी कि वह उस जमीन पर कदम भी न रखे और उसके बारे में भूल जाए, लेकिन सुरेंद्र ने जमीन की जुताई करा ली। फिर शुक्रवार की रात को जब वह जमीन पर गया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग करते हुए सुरेंद्र की हत्या कर दी। पुलिस आज सुरेंद्र के परिवार वालों के बयान के बाद मुकदमा दर्ज करेगी और आगे की कार्रवाई करेगी।