मेरठ में शनिवार शाम को लोहिया नगर थाना क्षेत्र में एक 15 साल की नाबालिग किशोरी से रेप का मामला सामने आया है आरोप है कि आरोपी किशोरी को एक बंद मकान में ले गया और दुष्कर्म किया और उसको बेहोशी और नग्न अवस्था में छोड़कर भाग गया। किशोरी के परिजन जैसे तैसे उसको ढूंढते हुए वहां पहुंचे और फिर उनको घटना का पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि किशोरी को जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन उसकी हालत ठीक ना होने की वजह से उसको मेडिकल भेज दिया गया।
दरअसल पूरा मामला मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र का है जहां एक कॉलोनी में 15 साल की किशोरी अपनी परिवार के सहित किराए पर रह रही थी बताया जा रहा है कि वो सिलाई का सीखने जाति थी लेकिन वो वहां नहीं पहुंची और लापता हो गई। किशोरी के परिजन उस को ढूंढते हुए एक सूचना पर खाली मकान में पहुंचे। मकान खुला था और वहां उनको किशोरी बेहोशी की हालत में नग्न अवस्था में मिली। आरोप है की उस के साथ दुष्कर्म किया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दुष्कर्म करने में एक से ज्यादा लड़के शामिल थे। आरोप है कि किशोरी का मुंह भी बंद कर दिया गया ताकि चिल्ला ना सके और उसके बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद किशोरी के साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने पहुंच कर किशोरी को अस्पताल भिजवाया जहां उस की हालत खराब होने पर मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में परिजनों की तरह पर मुकदमा लिख लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
वहीं पूरे इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कल थाना लोहिया नगर क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की गई तो पता चला की वहां एक तालिब नाम का युवक रहता है जिसकी उम्र करीब 20 साल है वह पहले से परिचित थे और वो नाबालिग बच्ची को बहला-फुसला कर अपने एक खाली मकान पर ले गया और दुकर्म किया। इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जिसमें तालिब की मां को षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाया गया है और तालिब के दुष्कर्म का आरोपी बनाया गया है। इसमें आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।
तालिब को पकड़ने के लिए पुलिस की 2 टीम लगाई गई है इसको जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा मेडिकल में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं है और तहरीर में भी कोई ऐसी बात नहीं कही गई है, परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।