Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Prayagraj: वायुसेना के सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, हमलावर की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एयरफोर्स के सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब एयरफोर्स के सिविल इंजीनियर एस .एन मिश्रा अपने कमरे में सो रहे थे। पुरामुफ्ती थाना प्रभारी (एसएचओ) मनोज सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने इंजीनियर को उस समय खिड़की से गोली मार दी, जब वे वायुसेना स्टेशन के अंदर इंजीनियर्स कॉलोनी में अपने कमरे में सो रहे थे।

वायुसेना के सिविल इंजीनियर 51 साल के एस.एन. मिश्रा के सीने में गोली लगी और उन्हें सेना के अस्पताल ले जाया गया था। एसएचओ ने बताया कि मिश्रा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (शहर) अभिषेक भारती ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और निगरानी दल भी जानकारी जुटाने के लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वायुसेना स्टेशन में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति बाउंड्री फांदकर अंदर आता हुआ दिखाई दे रहा है। उसे पकड़ने की कोशिश जारी है।

एस.एन. मिश्रा के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस ने बताया कि परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।