Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मुस्कान कांड के बाद बदला ड्रमों का रंग, विक्रेता बोले- कारोबार चौपट हो गया, ड्रम को बम समझ रहे लोग

मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के बाद लोगों में नीले रंग के ड्रम को लेकर खौफ पैदा हो गया है। लोग जहां कहीं भी नीला ड्रम देखते हैं तो ताने मारने लगते हैं कि अरे नीला ड्रम जा रहा है। 

जहां देशभर में नीले ड्रम की जो निगेटिव पब्लिसिटी हुई है उससे दुकानदार भी परेशान हैं। उनका कहना है कि उनका कारोबार चौपट हो गया है। अब तो लोग ड्रम खरीदने से भी घबरा रहे हैं। वहीं कुछ ड्रम विक्रेताओं ने ड्रमों का रंग बदलकर हरा, भगवा, काला, सफेद और पीला कर दिया है। 

नेटवर्क 10 न्यूज़ से बात करते हुए ड्रम विक्रेता ने कहा कि, इस कांड के बाद हमारा बिजनेस चौपट हो गया है। लोगों ने नीले ड्रम को बम बना दिया है। वो इसे मिसाइल समझ रहे हैं। सोशल मीडिया पर जो मजाकिया रील्स बन रहे हैं उसमें भी नीले ड्रम के नाम पर मजाक हो रहा है। इन लोगों ने एक बच्चे की मौत को मजाक बना दिया है। जो लोग सोशल मीडिया पर नीले ड्रम के नाम पर रील बना रहे हैं, इस हत्याकांड पर रील बना रहे हैं वो ऐसा न करें, ये ड्रम पहले भी अनाज रखने के काम आते थे, आज तक हमने कभी नहीं सुना कि किसी ने इस ड्रम को हत्या में प्रयोग किया हो। 

जिसके बाद ड्रम विक्रेता जावेद ने कहा कि नीले रंग के ड्रम का एक खौफ हो गया है। इसके कारण अब हम लोग ड्रम का रंग बदल रहे हैं। अब हमने सफेद, नारंगी, पीले, काले, हरे और लाल रंग के ड्रम बेचने शुरू कर दिए हैं। फैक्ट्रियों से भी गुजारिश की है कि नीले रंग का ड्रम न बनाएं।