Breaking News

'अगले 20 साल तक बिहार की सत्ता में रहेंगे सम्राट चौधरी', बीजेपी विधायक नीरज बबलू का दावा     |   बिहार में ‘सम्राट युग’ की शुरुआत, सम्राट चौधरी बने CM, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी CM     |   AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED का छापा, राघव चड्ढा की जगह बनाए गए थे डिप्टी लीडर     |   बिहार: सम्राट चौधरी घर से निकले, कुछ देर में लेंगे सीएम पद की शपथ     |   AAP का दावा- सांसद अशोक मित्तल के घर ED की रेड, राघव चड्ढा को हटा इन्हें बनाया गया था डिप्टी लीडर     |  

UP: बरेली में टीवी अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत, दो दोस्त गिरफ्तार

टीवी अभिनेत्री सपना सिंह ने अपने 14 साल के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत के बाद बरेली में प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस मामले में उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी।  मंगलवार को अभिनेत्रा ने 90 मिनट से ज्यादा वक्त तक प्रदर्शन किया जिसके बाद स्थानीय पुलिस उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया।

पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री के बेटे सागर गंगवार के दो दोस्तों अनुज और सनी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। क्षेत्राधिकारी पुलिस (फरीदपुर) आशुतोष शिवम ने बताया, ‘‘पोस्टमार्टम से मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। हालांकि जहर या नशे की ओवरडोज से मौत के संकेत मिले हैं। आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।’’

भुता थाना के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया, ‘‘अनुज और सनी ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उन्होंने सागर के साथ ड्रग्स और शराब का सेवन किया था। ओवरडोज की वजह से सागर बेहोश हो गया। घबराकर वे उसके शव को घसीटकर एक खेत में ले गए और उसे वहीं छोड़ दिया।’’

पुलिस के मुताबिक, 14 साल का आठवीं कक्षा का छात्र सागर अपने मामा ओम प्रकाश के साथ आनंद विहार कॉलोनी, बरेली में रहता था। रविवार सुबह उसका शव इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अदलखिया गांव के पास मिला। शुरुआत में इसे अज्ञात मामला मानकर पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि, सात दिसंबर को ओम प्रकाश ने बारादरी पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 

शव की पहचान के बाद, घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में अनुज और सनी, सागर को घसीटते हुए दिख रहे थे। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद दोनों को हिरासत में लिया गया। घटना के बाद सागर के गांव में प्रदर्शन शुरू हो गया और लोगों ने सड़क जाम कर दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की। 

टीवी शो ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘माटी की बन्नो’ में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर सपना सिंह मंगलवार को मुंबई से लौटीं तो उन्होंने अपने बेटे को मृत पाया।  बेटे के शव को देखकर वह रो पड़ीं और न्याय की मांग की।  विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हत्या का मामला जोड़ा और भुता थाने में नयी एफआईआर दर्ज की।