Breaking News

मुंबई: कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना     |   चढ़ावा विवाद पर चिराग पासवान सख्त, बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं     |   दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 करोड़ की हाई-क्वालिटी चरस जब्त, 3 तस्कर अरेस्ट     |   हिमाचल में मानसून का कहर: 30 जून से 2 जुलाई तक 11 लोगों की मौत, प्रशासन अलर्ट     |   मदरसा फंडिंग जांच पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की हरी झंडी: ATS जांच पर रोक लगाने से साफ इनकार     |  

लोकसभा चुनाव से पहले फर्जी वोटर आईडी नेटवर्क पर एक्शन

मध्य प्रदेश पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पहले फर्जी वोटर आईडी बनाने के मामले में 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस टिप के आधार पर पूछताछ के लिए बिहार के ईस्ट चंपारण गई थी, जहां से शख्स को गिरफ्तार किया गया।

आरोपित ने फर्जी वेबसाइट बनाई थी जहां से लोग मूल दिखने वाले वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड समेत कई दस्तावेज प्रिंट कर सकते थे। आरोपित चंपारण में ही साइबर कैफे चलाता था। आरोपित ने फर्जी वेबसाइट बनाने और इसे लॉन्च करने का तरीका यूट्यूब से सीखा था।