Breaking News

ओडिशा में 8 जगह पर तापमान 40 डिग्री के पार     |   AAP का व्हिप जारी, राज्यसभा सांसदों को 3 दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश     |   अलकायदा मॉड्यूल के तीन आतंकी को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों से टोल लेने की बात से इनकार किया     |   IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |  

मेरठ में महिला एआरटीओ पर हमला, गाड़ी से खींचने का प्रयास, दो दर्जन से ज्यादा लोगों पर मुकदमा

मेरठ के दौराला मसूरी रोड पर चेकिंग के दौरान एक ओवरलोड ट्रक का पीछा करना महिला एआरटीओ और उनके स्टाफ को उस वक्त भारी पड़ गया जब ट्रक चालक और गांव के लोगों ने एआरटीओ सहित उनके स्टाफ पर हमला बोल दिया उन्हें गाड़ी से खींचने का प्रयास कर जमकर अभद्रता की उनके मोबाइल छीन लिए। किसी तरह महिला एआरटीओ ने मामले की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए वहीं महिला एआरटीओ ने दो दर्जन से ज्यादा लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

आपकों बता दे एआरटीओ प्रीति पांडे अपने स्टाफ के साथ दौराला मसूरी मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी मेरठ की ओर से एक ओवरलोड ट्रक आया जिसे एआरटीओ के स्टाफ ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रक चालक ने एआरटीओ की सरकारी कार पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास कर दिया और ट्रक को लेकर गांव खरदौनी की ओर भागने लगा।

जिसके बाद एआरटीओ के स्टाफ ने ट्रक का पीछा करते हुए उसे इंचौली थाना क्षेत्र के गांव खरदौनी में पकड़ लिया। और स्टाफ के लोग ट्रक का वीडियो बनाने लगे तभी ट्रक चालक और गांव के लोगों ने एआरटीओ सहित उनके स्टाफ को घेरकर उनके साथ अभद्रता करते हुए उनका मोबाइल छीन लिया। और महिला एआरटीओ सहित पूरे स्टाफ को गाड़ी से खींचने लगे किसी तरह महिला एआरटीओ ने मामले की जानकारी डायल 112 की पुलिसको दी।

वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इस दौरान सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में महिला एआरटीओ ने थाने पहुंचकर दो दर्जन लोगों पर मुकदमा कायम करा दिया। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर नईम अली सहित आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।