Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

मेरठ: शादी का झांसा देकर युवक से ठगी, अफेयर में रहने के बाद निकाह से मुकरी युवती

मेरठ में शादी का झांसा देकर युवक से ठगी का मामला सामने आया है। यहां रेलवे रोड थाने में पीड़ित युवक जुबैर ने तहरीर दी है। साथ ही पीड़ित कप्तान के पास भी शिकायत लेकर पहुंचा। युवक ने बताया कि एक साल से वो एक लड़की के साथ मोहब्बत में था। दोनों का निकाह तय हो चुका था। लेकिन ऐन मौके पर लड़की शादी से मुकर गई। उसके घरवालों ने शादी से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं लड़की ने उससे सवा लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया से बात करते हुए जुबैर ने बताया कि उसके अंजुम पैलेस के पास फ्रिज, कूलर, टीवी की दुकान है। उसका एक साल से एक लड़की के घर आना जाना है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों के परिवारों की राजी से उनका निकाह होना तय हो गया।

जहां निकाह तय होने के बाद दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। साथ घूमते, खाते पीते। इस तरह युवती जुबैर से पैसे लेने लगी। अपनी सारी कमाई वो युवती को देने लगा। लेकिन जब शादी की बात आई तो लड़की उसके घरवालों ने शादी से इंकार कर दिया। अब लड़की के घरवालों ने कहीं और अपनी बेटी का रिश्ता तय कर दिया है। युवक से सवा लाख रुपए भी ठग लिए।

जिसके बाद पीड़ित ने कहा कि उसे अपनी रकम वापस चाहिए। इस लड़की इसके घरवालों का यही काम है। ये लोग अपनी बेटियों का इस्तेमाल लोगों को ठगने में करते हैं। हर बार एक नए लड़के को शादी के नाम पर फंसाते हैं। रिश्ता तय करते हैं उससे रकम ऐंठते, घूमते फिरते हैं। ठगी के बाद रिश्ता तोड़कर कहीं और दूसरे लड़के को फंसाते हैं। पहले भी ये लड़की कुछ लड़कों को इसी तरह फंसाकर रकम ऐंठ चुकी है। आरोप लगाया कि लड़की ने अपना एबॉर्शन कराकर मेरा बच्चा भी गिरा दिया है। 

वहीं इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि एक युवक ने शिकायत दी है जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।