Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

Crime: 8 साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, कल शाम से था लापता

मेरठ में 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। आज सुबह ग्राउंड में बच्चे का शव मिलने मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने हत्याकांड के खुलासे के लिए कई टीम में लगा दी है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ ना तो हत्या की वजह लग पाई है और ना ही हत्यारों का कोई सुराग लग पाया है।

दरअसल, पूरा मामला मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र की है। जहां 8 साल का मासूम कल शाम से गायब था। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की। लेकिन वह कहीं नहीं मिला। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने भी कई जगह तलाशने का दावा किया। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। आज सुबह हर्मन सिटी कॉलोनी के ग्राउंड में मासूम बच्चे का शव गड्ढे में दबा होने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

इसके बाद परिजनों को भी बुलाया गया। परिजनों ने शव की शिनाख्त की तो पता चला कि बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस अधिकारियों के लिए मासूम बच्चे की मर्डर मिस्ट्री अब चुनौती बन चुकी है। पुलिस को अभी तक ना तो हत्या की वजह पता चल सकी है ना ही हत्यारों का कोई सुराग मिल सका है।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा