Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

दिल्ली: सीलमपुर इलाके में 48 साल के शख्स की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में कुछ अज्ञात हमलावरों ने 48 साल के शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक मनोज कुमार कश्मीरी गेट बाजार में स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई करते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि "मंगलवार को हमें रात 11.23 बजे अस्पताल से एक व्यक्ति के बारे में फोन आया, जिसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई।"

उन्होंने कहा कि जांच शुरू की गई जिसमें पता चला कि घटना रात 9.40 बजे जीटी रोड पर वेलकम मेट्रो स्टेशन की तरफ फ्लाईओवर के पास हुई।

अधिकारी ने बताया कि "हमने सीलमपुर पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत एफआईआर दर्ज की है। मनोज कुमार शाहदरा के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है।"

पुलिस के मुताबिक मनोज कुमार की मौत सीने के दाहिनी ओर चाकू लगने से हुई। अधिकारी ने कहा, "हम इलाके में सीसीटीवी स्कैन कर रहे हैं। अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।"